जोहर छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़। वैश्विक महामारी कोरोना के रोकथाम के लिए शासन प्रशासन अनेक उपाय कर रही है।शुरुआती दिनों में पूर्ण लॉक डाउन किया गया था। अब शर्तों के साथ छूट दे दी गई है। जिसमें सामाजिक दूरी का पालन एवँ मास्क लगाना अनिवार्य है। वहीं दुकानों या कार्यलयों में हाथ धोने का या हेंड सेनेटाइजर का व्यवस्था होनी चाहिए। इसके उल्लंघन करने वालों पर शासन ने जुर्माना लगाने आदेश जारी किया है।जिसके पालन में आज धरमजयगढ़ तहसीलदार नीतू भगत थाना प्रभारी मनोरमा कुर्रे ने अपने स्टॉप एवँ नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ साप्ताहिक बाजार में घूम घूम कर बिना मास्क पहने दुकानदार और ग्राहकों पर कार्यवाही करते हुए जुर्माना का चालान काटे। शासन ने शर्तों के साथ सभी दुकानों एवँ प्रतिष्ठानों को खोलने का आदेश जारी किया है। लेकिन ज्यादातर जगहों पर इसका पालन दिखाई नही देता। जिसको कड़ाई से पालन करवाने आज स्वयं थाना प्रभारी मौके पर कार्यवाही करते नजर आए। कोरोना का रफ्तार दिनोंदिन बढ़ते जा रहे है। कई संगठन व जनप्रतिनिधि अब पुनः पूर्ण लॉक डाउन लगाने की मांग करने लगे हैं।

