Home समाचार अनियंत्रित होकर वाहन पलटी, चालक समेत साथी मौके से फरार

अनियंत्रित होकर वाहन पलटी, चालक समेत साथी मौके से फरार

79
0


जोहार छत्तीसगढ़ धरमजयगढ़/ पत्थलगांव। पत्थलगांव औऱ गाला के बीच मे बने पुल के पास एक महिंद्रा की चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई है। वहीं आवागमन करने वाले मुसाफिरों को इस दुर्घटना की वजह से काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन पथलगावँ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थीं वही पुल चढ़ने के बाद चालक तेज गति को कंट्रोल नही कर पाया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन के दुर्घटना होने के तुरंत बाद वाहन चालक एवं उसका एक अन्य साथी घटना स्थल से नौ दो ग्यारह हो गए, हालांकि वाहन चालक और सवार उसके साथी को किसी तरह की चोटों से इंकार बताया जा रहा है। लेकिन यहां बताना यह वाजिब होगा कि घटनास्थल के समीप एक पुल है साथ ही अंधा मोड़ भी है। और शासकीय बोर्ड़ के इशारे के बाद भी तेज गति से वाहन चलाना और दुर्घटनाग्रस्त होना या तो नशे की ओर इशारा करता है या फिर अन्य कारणों को जन्म देता है इसकी जानकारी समाचार लिखे जाने तक नहीँ मिल पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here