धरमजयगढ़-जोहार छत्तीसगढ़। एक तरफ पूरी दुनिया में कोरोना का आतंक छाया है।तो वहीं वन मंडल धरमजयगढ़ में हाथी मौत का कहर ढा रहे हैं।कुछ ही दिनों में हाथियों ने कई लोंगों को मौत की नींद सुला दिया है।आज तड़के भी हाथी ने एक अधेड़ को मार डाला।उक्त घटना है वन मण्डल धरमजयगढ़ के परिक्षेत्र बोरो की जहाँ आज सुबह सँगरा निवासी चमारसिंह माझी महुआ बीनने जंगल गया था।जिसको हाथी ने बेदर्दी से मार डाला है।

