Home समाचार शराब पीकर गाली गलौज करने वाले पटवारी की थाने में हुई लिखित...

शराब पीकर गाली गलौज करने वाले पटवारी की थाने में हुई लिखित शिकायत … कोविड-19 बेरियर में लगा है पटवारी की ड्यूटी …

121
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने लॉक डाउन तो जारी है। लेकिन कुछ शर्तों के साथ जरूरी सामानों की दुकान एवं शराब दुकानों को खोल दिया गया है। शराब दुकान खोलने का असर एक शासकीय कर्मचारी पर भी दिखा जो नशे के हालात ड्यूटी कर रहा है।कोरबा जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने से शासन विशेष ध्यान देते हुए उसके सीमाओं पर बेरियर लगाया गया है।इसी के तहत पंडरीमहुआ के पास कोविड-19 बेरियर लगा है। जिसमें जल सँसाधन विभाग धरमजयगढ़ में पदस्थ कोरी पटवारी का ड्यूटी लगा है। लेकिन यह पटवारी ड्यूटी कम लोंगों से गाली गलौज ज्यादा करता है। आज उदउदा निवासी विजय कुमार अग्रवाल जरूरी काम से जा रहा था जैसे ही वह बेरियर के पास रुका।ड्यूटी कर रहे पटवारी ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दिया। उपस्थित अन्य लोगों ने जैसे तैसे करके पटवारी को शांत कराया।विजय ने फोन के माध्यम से इसकी शिकायत एसडीएम धरमजयगढ़ को की जिस पर एसडीएम ने थाने में लिखित शिकायत करने के लिए कहा।जिस विजय ने धरमजयगढ़ थाने जाकर उक्त पटवारी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उस मार्ग में आवागमन करने वाले लोगों का कहना है कि उक्त पटवारी शराब के नशे में और भी कई लोगों के साथ गाली गलौज करता रहता है।

कोविड 19 बेरियर पंडरीमहुआ में सब इंजीनियर मिश्रा का ड्यूटी लगा है। लेकिन विभागीय काम पड़ जाने के कारण एसडीएम से अनुमति लेकर बिलसपुर  जाने के कारण पी एल कोरी की ड्यूटी लगाया गया है। कोरी द्वारा शराब के हालत में ड्यूटी के समय लोगों से गाली गलौज करने की शिकायत मिला है । जांच कर कार्यवाही किया जाएगा।

विनोद भगत एसडीओ जल संसाधन धरमजयगढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here