जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
अंबुजा सिमेंट की कोल ब्लॉक की जन सुनवाई की तारीख का ऐलना बहुत जल्द होने वाला है, चर्चा है कि कंपनी को जनवरी 2026 में जन सुनवाई तारीख मिल सकता है? जन सुनवाई सफल हो इसके लिए अभी से कंपनी वालों ग्रामीणों को अपने पक्ष में करना शुरू कर दिया है। इसबार कंपनी किसी भी हाल में जन सुनवाई फेल नहीं होने देने का मन बाना लिया है। इसके लिए ग्रामीणों को खुश करना शुरू कर दिया है ताकि ये लोग ग्रामीणों को बेवाकूफ बनाकर कंपनी के पक्ष में कर सकें। मैं हमेश ग्रामीणों को कहता रहा की जो बाहरी लोग आप लोगों के हमदर्द बन रहे हैं ये लोग सभी अपनी जेब भरने में मस्त हो जायेंगे? इन लोगों से बचकर रहे नहीं तो कंपनी जन सुनवाई करवाने में सफल हो जायेंगे। कुछ लोग सेटिंग के लिए अभी से कंपनी वालों के साथ मीटिंग कर रहे हैं, पुरूंगावासियों को ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा, ऐसे लोगों की पहचान करना होगा, अपने बीच के लोग ही जिन पर हम विश्वास करते है वही लोग कंपनी का सबसे बड़ दलाल होते हैं? ऐसे लोग ही कंपनी से मोटी रकम लेकर गायब हो जाते हैं?
पूरी सजगता के साथ करना होगा पहले से भी अधिक विरोध
पुरूंगावासियों को जन सुनवाई निरस्त कराने के लिए पहले से भी अधिक एकजूटता के साथ विरोध करना होगा। जिस प्रकार से कंपनी वाले अभी से ग्रामीणों को अपने पक्ष में करने लगे हैं। ग्राम को भी प्रभावित गांव के लोगों के साथ अभी से बैंठक के बाद बैंठक कर एक जूट होना चाहिए और कंपनी के साथ मिलने वालों को पहचान कर दूर करना शुरू कर देना चाहिए। क्योंकि इसबार प्रशासन पूरी जोर लगायेंगे किसी भी हाल में जनसुनवाई करने के लिए, अगर ग्रामीण थोड़ी से भी भूलकर या फिर कंपनी के दलाल की पहचान करने में देरी करें तो निश्चत ही कंपनी जनसुनवाई करवाने में सफल हो जायेगा।



