Home छत्तीसगढ़ आखिर जिम्मेदार कौन..? किसके संरक्षण पर ग्राम पंचायत सरपंच ने धूल के...

आखिर जिम्मेदार कौन..? किसके संरक्षण पर ग्राम पंचायत सरपंच ने धूल के ऊपर बना दिए सी.सी.रोड. , विकास के नाम पर कब तक चलेगा दिखावे का खेल, बिना मुरुम बेस डाले धूल के ऊपर बना दिए जा रहे सीसीरोड

800
0

जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
छत्तीसगढ़ सरकार एक तरफ ग्रामीण विकास को लेकर लगातार लाखों करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा रही है किंतु कुछ जनप्रतिनिधि एवं जिम्मेदार अधिकारियों के लापरवाही के वजह से निर्माण कार्यों में घोर लापरवाही बरती जा रही है नतीजन गुणवत्ता भी निर्माण कार्य होने से चंद दिनों में अपनी रंगत दिखाना शुरू कर देते हैं इस तरीके से लापरवाही करने वाले ठेकेदार एवं जिम्मेदारों पर त्वरित कार्यवाही होनी चाहिए जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने कों मिला, बहरहाल यह पूरा मामला बेमेतरा जिले के जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अर्जुनी का मामला है जहाँ सरपंच ने बताया लगभग 7 लाख रुपए की अनुमानित राशि में तीन अलग-अलग जगहों पर निर्माण कार्य होना, जिसमें से एक निर्माण कार्य गौठान से लेकर के तालाब पार तक सीसी रोड निर्माण कार्य है जिसकी बेस बिना मुरूम डाले ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है ।

लापरवाही की हदें पार और जिम्मेदार सरकार

ग्राम पंचायत के सरपंच ने बताया कि किस तरीके से इंजीनियर के द्वारा बगैर सूचना दिए ठेकेदार के द्वारा मनमानी तरीके से लापरवाही पूर्वक सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया गया जिसमें सिर्फ और सिर्फ बेस मुरुम डालने के बजाय पॉलिथीन बिछाकर सीसी रोड का निर्माण कार्य कर रहे हैं इस बात को लेकर मीडिया के पहुंचते ही अधिकारी सदमे में आ गए और कामकाज ठीक से चल रहा है मुरूम बेस के रूप में डाला गया है। किंतु मौके में कहीं मुरुम ही नहीं दिखाई दिया इससे अनुमान लगाया जा सकता है बेस मुरुम की राशि कों सरपंच, सचिव, इंजीनियर और ठेकेदार डकारने में लगे तो नही है यह एक बड़ी सवाल है..?

* काम करने वाले ठेकेदार और ग्राम पंचायत के सरपंच को मेरे द्वारा सभी प्रकार की सूचना दे दी गई थी। मुरुम बेस में डालने के लिए बोला गया था नहीं डाले होंगे तो सरपंच की लापरवाही होगी और ठेकेदार की लापरवाही होगी मेरे तरफ से पूरी जानकारी दे दी गई थी और काम सही चल रहा है।

विजय शर्मा,इंजीनियर आर ई एस,बेमेतरा

* ग्राम पंचायत सचिव और इंजीनियर साहब के द्वारा मुझे किसी प्रकार से सूचना नहीं दिये है मंै वर्तमान में सरपंच बना हूं मुझे जानकारी का अभी आभाव है तो मुरुम डालने की जानकारी मुझे नहीं दिया था जिनके वजह से मुरुम नहीं डाला गया है। जानकारी दिए रहते जरूर डालते और यहां पर सूचना बोर्ड भी नहीं बनाए हैं।
राकेश साहू सरपंच अर्जुनी,जनपद पंचायत बेमेतरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here