Home छत्तीसगढ़ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में खेल दिवस पर शिक्षकों एवं छात्रों के...

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में खेल दिवस पर शिक्षकों एवं छात्रों के बीच खेला गया फुटबॉल मैच, Football match played between teachers and students on Sports Day at Eklavya Adarsh ​​Residential School,

139
0

जोहार छत्तीसगढ़-कुसमी।
खेल दिवस के उपलक्ष में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कुसमी में शिक्षकों और छात्रों के बीच फ़ुटबॉल मैच का आयोजन किया गया था। इस रोमांचक मैच में छात्रों ने शिक्षकों को 5-4 से हराकर मैच अपने नाम किया। शिक्षकों के टीम का नेतृत्व प्रयोगशाला परिचारक अनुराग रावल ने किया। अनुराग ने दो गोल भी दागे। पहले हाफ में 3-1 से पीछे रहने के बावजूद बच्चों ने जोरदार वापसी करते हुए दूसरे हाफ में चार गोल मार कर दर्शकों का दिल जीत लिया। शारीरिक शिक्षिका सुश्री प्रियंका मिश्रा एवं शारीरिक शिक्षक राजेश्वर सिंह भी मैच में शामिल हुए। बातचीत में उन्होंने कहा कि इस तरह क्षेत्र के जनजातीय बच्चे एकलव्य विद्यालय को एक प्लैटफॉर्म की तरह उपयोग कर खेल में आगे बढ़ सकते हैं एवं भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच कर भारत देश का नेतृत्व कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here