जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
पत्रकारों के हित एवं पत्रकारा सुरक्षा कानून को लेकर लगातार लड़ाई लडऩे वाली पत्रकारों का संघ अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिगनेश कालाबाडिय़ा के निर्देशानुसार एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द शर्मा की सहमति से ग्रामीण जिला अध्यक्ष नारायण बाईन ने गुरूचरण सिंह राजपूत को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति धरमजयगढ़ का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। गुरूचरण सिंह राजपूत को ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर पत्रकारों एवं मित्रगणों ने बाधाई दी। नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष गुरूचरण सिंह ने बताया कि जल्द ही ब्लॉक ईकाई का गठन किया जायेगा।



