Home छत्तीसगढ़ छाल थाना क्षेत्र के जंगलों में खुलेआम चल रहा 52 परियों का...

छाल थाना क्षेत्र के जंगलों में खुलेआम चल रहा 52 परियों का खेल, पुलिस कब करेगी कार्यवाही?52 fairies running openly in the forests of Bark police station area, when will the police take action?

321
0
Oplus_16908288

जोहार छत्तीसगढ़-छाल।

रायगढ़ पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया है कि अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्यवाही करें। लेकिन पुलिस कप्तान के सख्त निर्देश के बाद भी छाल थाना क्षेत्र में जुआ का खेल खेला जा रहा है। सुत्रों से मिली जानकारी अनुसार छाल थाना क्षेत्र के हाटी जंगल में बड़े पैमाने में 52 परियों का खेल खेलवाया जा रहा है, छाल थाना क्षेत्र के ही बंगरसुता और तरेकेला के जंगल में भी जुआडिय़ों जुआ खेल रहे हैं। बताया जाता है कि जुआ खेलवाने वाले जुआडिय़ों को यहा बोलते हैं कि यहा जुआ फड सेटिंग से चल रहा है यहां किसी प्रकार का कोई डर भय नहीं है सब सेटिंग है। अब सवाल उठता है कि संबंधित थाना प्रभारी ही बता सकते हैं, जुआ खेलवाने वाले के बात में कितना सच्चाई है? लेकिन एक बात तो साफ है कि छाल थाना क्षेत्र में अवैध करोबार खुलेआम चल रहा है। पुलिस कप्तान को चाहिए कि छाल थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध करोबार पर लगाम लगाने थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दे ताकि जुआ जैसे अवैध धंधा बंद हो और कई घर उजडऩे से बच सकें। अब देखना है कि अवैध तरीके से चल रहे जुआ का खेल पर कब कार्यवाही होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here