Home छत्तीसगढ़ संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पर बने लिफ्ट एक साल से बंद, आज तक...

संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पर बने लिफ्ट एक साल से बंद, आज तक नहीं बन पाया लिफ्ट मशीन ,क्या लिफ्ट बन पायेगा या बंद ही रह जायेगा..? ,स्वच्छता के नाम पर सिर्फ दिखावे का कब तक चलेगा खेल,दिव्यांगो, बुजुर्गों को हो रही परेशानी

609
0

जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
बेमेतरा संयुक्त जिला कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के सामने दिव्यांगों एवं बुजुर्गों की सहूलियत के लिए तैयार की गई लिफ्ट कई महीनो से बंद दिव्यांग बुजुर्ग आज भी बड़ी मशक्कत और परेशानियों के सामना करते हुए तीन फ्लोर पर बने विभागीय दफ्तरों पर काम काज को लेकर आना जाना करते हैं। दिखावे के लिए लिफ्ट की व्यवस्था आखिर क्यों नहीं हो रहा सुधार, जिम्मेदार कब दिव्यांग बुजुर्गों की सुनेंगे फरियाद नौकरियों से लेकर दिव्यांगों के हक अधिकार पर कब तक डालता रहेगा ढाका या एक बड़ा सवाल है। मीडिया के माध्यम से जिला कलेक्टर को लिफ्ट बंद होने की सूचना दी गई थी। जहां सिर्फ आश्वासन दिया गया था जल्द सुधार करने का किंतु सुधार होने के बजाय लिफ्ट आज भी बंद है और दिव्यांग और बुजुर्ग सीढिय़ों से बड़ी परेशानियों से गुजर कर आना-जाना करने पर मजबुर हैं। लोग सैकड़ो की संख्या में यहां से आना जाना करते हैं सभी को पता है की लिफ्ट बंद होने से बुजुर्गो व दिव्यांगो को सीढिय़ों से ऊपर नीचे आने पर समस्या होता है। विभागीय अधिकारी कर्मचारी भी यहां से आना-जाना करते हैं सब अपने आप में स्वस्थ है मस्त है किसी को किसी की कोई चिंता नहीं। बेमेतरा जिले के संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पर बने लिफ्ट सिर्फ दिखावे के लिए है। अधिकारी कर्मचारी सहित सैकड़ों लोग इस जगह गुजरते हैं किंतु हकीकत ऐ है की लोगों को अपनी काम काज में व्यस्त हैं। जबकि बुजुर्गों व दिव्यांगों को सीढिय़ों पर चढऩे उतने में काफी परेशानी होती है मगर जिम्मेदार अफसर अपनी खुली आंखों में सब देखकर कैसे अंजान हो जाते हैं जो मानवता को शर्मशार कर रहा है।

* हमारे जैसे ना जाने कितने बुजुर्ग और दिव्यांग अपनी समस्याओं के समाधान पाने के संयुक्त कलेक्ट्रेट आते हैं किंतु उन सदस्यों से बड़ी चुनौती और समस्या अधिकारियों के पास जाने के सीढिय़ों पर चढऩे की समस्या बड़ी चुनौती रहती है। निवेदन है की इस समस्या का जल्द समाधान करें।

कमलेश कुमार साहू, दिव्यांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here