जोहार छत्तीसगढ़-तिल्दा।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हथबंद में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी योगेश कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में दल नायिका सीमा पाल एवं इको क्लब के दल नायिका लक्ष्मी साहू के सहयोग से गुरु शिष्य व्यास पूजा का उत्सव शाला परिसर में बड़े धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त प्रधान पाठक मुबारक हुसैन ने गुरु शिष्य के संबंध में अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इंसान चाहे कितना भी धन संपत्ति जमा कर ले लेकिन जीवन में सफलता के लिए सफल समर्थ आदर्श गुरु का होना आवश्यक है। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित विषेश कुमार साहू ने अपने जीवन काल में छात्र-छात्राओं के बीच रहा मधुर संबंध के स्वर्णिम काल के बारे में चर्चा की। संस्था के प्राचार्य सी. के. नायक ने छात्र-छात्राओं को गुरु शिष्य व्यास पूजा के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना एवं इको क्लब के प्रभारी योगेश कुमार त्रिवेदी ने छात्र छात्राओं को गुरुओं द्वारा बताए मार्ग पर चलने की अपील की। व्यायाम शिक्षक आर. के. पसीने ने आए हुए अतिथि का आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम में 100 छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक गण उपस्थित रहे।



