जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ का ऐतिहासिक दुर्गापूजा एवं दशहरा समाहरो का आयोजन हेतु गायत्री मंदिर में पिछले दिनों बैठक रखा गया था, बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष द्वारा पिछले साल का आय-व्यय का विवरण पेश किया और बताया कि लगभग 3 लाख रूपये बचत है। पिछले साल की खर्च का विवरण देने के बाद सभी ने इस साल के लिए नये समिति का गठन करने पर विचार किया। और सभी ने एक स्वर में पूर्व की समिति को यथावत रखने पर विचार किया। और इसबार भी दुर्गापूजा एवं दशहरा समिति के अध्यक्ष अशीष विश्वास, सचिव श्यामल पुरकायस्थ एवं कोषाध्यक्ष विष्णुचरण सारथी के साथ-साथ पिछले साल के कमेटी को यथावत रखा गया है।



