Home छत्तीसगढ़ नवागढ़ में नगर पंचायत बैठक फिर स्थगित, जनहित के 27 प्रस्ताव अधर...

नवागढ़ में नगर पंचायत बैठक फिर स्थगित, जनहित के 27 प्रस्ताव अधर में, अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

778
0

जोहार छत्तीसगढ़-नवागढ़।


नगर पंचायत नवागढ़ में बुधवार को प्रस्तावित महत्वपूर्ण बैठक एक बार फिर बिना ठोस कारण के स्थगित कर दी गई। इससे जनहित से जुड़े कई जरूरी कार्यों पर असर पड़ा है। इस बैठक में 27 मुद्दों पर चर्चा होनी थी, जिनमें बच्चों के जाति प्रमाण पत्र निर्माण, वृद्धा पेंशन, निर्माण कार्य और नागरिक सुविधाओं जैसे विषय प्रमुख थे। नगर पंचायत अध्यक्ष सिद्धांत चौहान ने बैठक के स्थगन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह बैठक पार्षदों की मांग पर बुलाई गई थी और सभी ने प्रस्तावों को पारित करने की सहमति दी थी। लेकिन ऐन वक्त पर सीएमओ द्वारा बिना कारण बैठक टाल दी गई, जिससे यह स्पष्ट है कि किसी के दबाव में राजनीतिक खेल खेला जा रहा है। अध्यक्ष ने यह भी बताया कि नवागढ़ क्षेत्र का मिशल बंदोबस्त पूरी तरह से गड़बड़ा चुका है, जिससे बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाना मुश्किल हो गया है। नगर पंचायत की ओर से प्रस्तावित समाधान भी बैठक स्थगन की वजह से अटक गया। इसके साथ ही, 8 महीने से लंबित वृद्धा पेंशन योजना पर भी इस बैठक में निर्णय लिया जाना था, ताकि बुजुर्गों को राहत मिल सके। अब यह मुद्दा भी अधर में लटक गया है। नगर के नागरिकों में भी बैठक स्थगन को लेकर असंतोष है। लगातार स्थगित होती बैठकों से विकास कार्य बाधित हो रहे हैं और आम जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here