जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
विभिन्न जलाशयों से शिवनाथ नदी में पानी प्रवाहित किए जाने के कारण इस बरसात के सीजन में भाटापारा मार्ग स्थित सेमरिया नदी एक बार फिर पुन: पुल डूब गया है। यह नदी सेमरिया का 50 वर्षीय पुराना पुल शिवनाथ के रौद्र रूप से पुरी तरह डूब चुका है, जहां फ लस्वरूप इस बरसात में पहली बारिश में ही सेमरिया पुल के डूब जाने से लोगों का संपर्क भाटापारा शहर का सीधा सड़क संपर्क बिलासपुर, पथरियां, मारो, नारायणपुर, बैतलपुर, सरगांव, नवागढ़, बेमेतरा,पुटपुरा,अमलडीहा सहित सैकड़ों गांवों से लोग आना जाना करते हैं,जिसका यह संपर्क मार्ग सेमरिया पुल डूब जाने के कारण लोगों को जाने के लिए लोगों को भाटापारा जाने के लिए नांदघाट से होकर जाना पड़ रहा है, जिसके चलते भाटापारा आने. जाने के लिए लोगों को भारी समय का सामना करना पड़ रहा है, व उसका समय अधिक लग रहा है।
यह पुल एक लंबे समय से क्षेत्रवासी 50 वर्षीय पुराने पुल के स्थान पर उच्चस्तरीय नये पुल निर्माण की मांग लोग लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं, और विष्णु देव सरकार के पहले बजट में भी सेमरिया पुल पर एक उच्चस्तरीय पुल के लिए बजट में उल्लेख किया गया था लेकिन यह एक नये पुल निर्माण कार्य के संबंध में अब तक करवाई नहीं होने के चलते यह पुल हर साल डुब जाता है।



