Home छत्तीसगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में जिपं उपाध्यक्ष ने शिक्षा विभाग की...

जिला शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में जिपं उपाध्यक्ष ने शिक्षा विभाग की ली बैठक, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार सहित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

259
0

जोहार छत्तीसगढ़-लैलूंगा।
जिपं उपाध्यक्ष एवं जिला शिक्षा स्थायी समिति के अध्यक्ष दीपक सिदार ने शिक्षा विभाग की गुणवत्ता में सुधार लाने सहित विभिन्न विषयों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के वी राव की उपस्थिति में शिक्षा विभाग की बैठक ली। आयोजित बैठक में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयास करने,विद्यालयों का बेहतर माहौल बनाने छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने के लिए आकर्षित करने के लिए जोर दिया गया। कार्यक्रमों में प्रगति की समीक्षा जिसमे विभिन्न विकास कार्यक्रमों की प्रगति का आंकलन किया एवं उसके परिपालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष दीपक सिदार, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ के.वी.राव विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एस.आर.सिदार सहित डीएमसी नरेंद्र चौधरी ,बीआरसी अरविन्द राजपूत एपीसी भुवनेश्वर पटेल प्राचार्य डी एस सिदार, जिला साक्षरता मिशन, प्राचार्य अनिल टोप्पो कैशियर सुरेन्द्र पटेल,सुरेन्द्र पटनायक ,बसंत यादव आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here