जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ के नीचेपारावासियों के लिए पानी की बड़ी समस्या चल रहा है, नीचेपारा के लोगों को नहाने के लिए नदी का सहारा लेना पड़ रहा है। नीचेपारा में लगभग 1 सप्ताह से नगर पंचायत की पानी सप्लाई नहीं हो रहा है। मुहल्लेवासियों ने बताया कि वार्ड पार्षद द्वारा प्रशासन को नाली का काम शुरू कराने के लिए चेतावनी दिया गया था। कि अगर 22 जून तक नाली का काम शुरू नहीं होता है तो 23 जून 2025 से हड़ताल करेंगे। पार्षद की चेतावनी के बाद लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा आनन -फानन में नाली की खुदाई शुरू कर दिया जिससे नगर पंचायत की पानी सप्लाई वाला पाईप टूट गया है। जिससे वार्ड क्रमांक 11 और 12 की पानी सप्लाई पूरी तरह बंद हो गया है। अब सवाल उठता है कि नाली के लिए वार्ड पार्षद ने प्रशासन को धमकाते हुए हड़ताल करने की चेतावनी तो दे सकते हंै लेकिन कई दिनों से वार्डवासियों को पानी नहीं मिल रहा है उसके लिए जनप्रतिनिधि ध्यान क्यों नहीं दे रहा है। वार्ड पार्षद को तो चाहिए था कि जैसे ही पानी सप्लाई बंद हुआ वैसे ही नगर पंचायत और लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार के खिलाफ सड़क पर बैंठ जाते लेकिन ऐसा ना करके वार्ड पार्षद क्या साबित करना चाहते हैं ये तो वही बता सकते हैं। वार्ड के एक नागरिक ने बताया कि ठेकेदार द्वारा लोगों को परेशान करने कि लिए छोड़ -छोड़ कर नाली की खुदाई कर रहे हैं। अधिकारियों को चाहिए कि ऐसे लापरवाह ठेकेदार को सख्त हिदायत देते हुए नाली की खुदाई करवाये ताकि लोगों को परेशानी ना हो।
लंबे समय से पानी के लिए जूझ रहे नीचेपारा वासी, नगर सरकार पानी उपलब्ध कराने में विफल
वार्ड क्रमांक 11-12 में पानी की समस्या हमेशा बना रहता है, गर्मी के दिनों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन बरसात के दिनों में भी पानी के लिए हाहाकार मचना बहुत की विडंबना की बात है। आज लगभाग 1 सप्ताह होने को है नीचेपारा में पानी सप्लाई नहीं हो रहा है, लोगों का पानी के बिना महुश्किल हो तो वहीं नगर सरकार नीचेपारा वालों के लिए पानी की वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं कर पाया है। जिसके कारण वार्ड पार्षद के साथ-साथ नगर सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अब देखना है कि नगर सरकार नीचेपारा वालों को कब तक पानी की व्यवस्था करा पाते हैं।
ं



