Home छत्तीसगढ़ थाना प्रभारी दुलेश्वर चंद्रवंशी हुए निलंबित, असंयमित और कर्तव्य के विपरीत व्यवहार...

थाना प्रभारी दुलेश्वर चंद्रवंशी हुए निलंबित, असंयमित और कर्तव्य के विपरीत व्यवहार बनी वजह

960
0

जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
बेमेतरा थाना प्रभारी निरीक्षक तुलेश्वर चंद्रवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनके शासकीय कर्तव्यों के विपरीत अशोभनीय और संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने के आरोप में की गई है। जिला बेमेतरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक चंद्रवंशी को निलंबित कर रक्षित केंद्र बेमेतरा से संबंद्ध किया गया है। वे आगामी आदेश तक वहीं रहेंगे। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। हालांकि आदेश में अशोभनीय और संदिग्ध आचरण का विस्तृत विवरण नहीं दिया गया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि यह कार्रवाई उनके व्यावसायिक आचरण में गंभीर चूक के परिणामस्वरूप की गई है। इस निलंबन से पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही के महत्व पर जोर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here