जोहार छत्तीसगढ़-घरघोड़ा
घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरौद के औरामुड़ा में लाश मिलने से सुबह सनसनी मच गई थी। लाश में चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। ग्रामीणों की सुचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके के पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई थी। मामले कि गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी सिद्धांत तिवारी मौके पर पहुंचकर सबूत इक_ा करने में लग ही थे। कि हत्या के मामलें में रायगढ़ पुलिस को चंद घंटे में कामयाबी हासिल हुई। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक बीती रात बाप बेटे शराब का सेवन कर रहे थे। दोनों के बीच में तीखी नोंक झोंक हुई रूपयों को लेकर बेटे ने अपने ही पिता के सिर पर डंडे से हमला कर उतारा मौत के घाट घरघोड़ा पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था पूरा मामला
बीती रात घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक राज मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस और एसडीपी मौके पर पहुंचकर जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम ओमप्रकाश गोंड उम्र लगभग 50 निवासी कोरबा थाना बालको क्षेत्र का बताया जा रहा। जो औरामुड़ा में रह कर ठेकेदार के अंदर राज मिस्त्री का काम करता था।



