Home छत्तीसगढ़ धरमजयगढ़ जनपद पंचायत पर भाजपा का कब्जा, लीनव राठिया बनी अध्यक्ष, शिशुपाल...

धरमजयगढ़ जनपद पंचायत पर भाजपा का कब्जा, लीनव राठिया बनी अध्यक्ष, शिशुपाल गुप्ता बने उपाध्यक्ष, लीनव हुई भावुक

961
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

जनपद पंचायत के सभागार में आज जनपद सदस्यों द्वारा बोटिंग की गई। जहां कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी चमेली अमर लाल सिदार को 10 वोट प्राप्त हुए तो वही भाजपा की लीनव राठिया को 15 वोट प्राप्त हुआ। जहां 5 वोट से भाजपा प्रत्याशी लीनव ने परचम लहराया, बाहर निकलते ही लीनव राठिया काफी भावुक दिखी आपको बता दे कि वो पूर्व विधायक ओम प्रकाश राठिया की बहु है वही पूर्व में भी भाजपा से धरमजयगढ़ विधानसभा सीट से विधायक के लिए लड़ चुकी है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, कार्यकर्ताओं, जनपद सदस्यों साथियों के सहयोग से पुन: आज जनपद पंचायत की अध्यक्ष के रूप में चुनाव जीती है।

शिशु शशि बने जनपद उपाध्यक्ष

एक बार फिर शिशु शशि की जोड़ी ने कमाल कर दिखाया बीडीसी चुनाव में सबसे अधिक मतों से जीत हासिल करने वाला शिशु शशि ने जनपद उपाध्यक्ष चुनाव में भी कमाल कर दिया। 25 सदस्य वाले जनपद पंचायत में एक बार फिर भाजपा का कमल खिल गया। जनपद अध्यक्ष के रूप में लीनव राठिया भाजपा अपना प्रत्याशी बनाया तो वहीं उपध्यक्ष के लिए शिशुपाल गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। अध्यक्ष का चुनाव में भाजपा को 15 और कांग्रेस को 10 वोट मिले भाजपा समर्पित प्रत्याशी लीनव राठिया 5 वोट से जीत हासिल की है। अध्यक्ष चुनाव के बाद जनपद पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ यहां भी कांग्रेस को मुहं की खानी पड़ी, और शिशु शशि को 15 वोट तो कांग्रेस उम्मीदवार को 10 वोट ही मिले और भाजपा समर्पित शिशु शशि की जोड़ी 5 वोट से चुनाव जीत गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here