Home छत्तीसगढ़ नगरीय चुनाव में बहुसंख्यक भाजपा के साथ, कांग्रेस के चारों पार्षद अल्पसंख्यक...

नगरीय चुनाव में बहुसंख्यक भाजपा के साथ, कांग्रेस के चारों पार्षद अल्पसंख्यक वर्ग से …

644
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

प्रदेश में नगरीय चुनाव संपन्न हो चुका है, प्रदेश में भाजपा की लहर के सामने कांगे्रस बिखर गई है, नाम मात्र के नगरीय क्षेत्र में कांग्रेस कब्जा करने में सफल हो पाया है। नगरीय चुनाव में महतारी योजना का असर देखने को मिला। आज के इस समय में भी अल्पसंख्यक वर्ग भाजपा के पक्ष में नहीं है जिसका उदाहरण धरमजयगढ़ नगरीय चुनाव में देखने को मिला है। 15 वार्ड का नगर पंचायत में भाजपा को 10 सीट मिले हैं और कांग्रेस को 4 सीट, निर्दलीय पार्षद को 1 सीट। चुनाव परिणाम देखने से साफ दिख रहा है कि कांग्रेस के चारों पार्षद अल्पसंख्यक वर्ग से हैं। वार्ड क्रमांक 4 भाजपा से टीकाराम पटेल और कांग्रेस ने अल्पसंख्यक वर्ग से डॉ. अख्तरी खान को चुनाव मैदान में उतारा था, जिसमें डॉ. अख्तरी खान चुनाव जीत गई। वार्ड क्रमांक 10 इस वार्ड में भी अल्प संख्यक वर्ग से आने वाला प्रत्याशी हफिजउल्ला खान ने कब्जा जमाया है। नगर पंचायत चुनाव में वार्ड क्रमांक 12 को हॉट सीट के रूप में देखा जा रहा था इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी गगनदीप सिंह कोमल ने कब्जा जमाया है गगनदीप सिंह कोमल भी अल्प संख्यक वर्ग से आते हैं। वहीं वार्ड क्रमांक 15 चिकटवानी क्रिश्चन बहुल्य वार्ड है यहां से भाजपा के अगस्टीन एक्का और कांग्रेस से प्रिंसिल्ला टोप्पो चुनाव लड़ रहे थे यहां भी भाजपा को हार मिली और कांग्रेस के प्रिंसिल्ला टोप्पो चुनाव जीत गई। इस प्रकार नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस के चारों पार्षद अल्प संख्यक वर्ग से जीत कर नगर पंचायत पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here