जोहार छत्तीसगढ़-धरमजसगढ़।
धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, एक युवक को जान से मारने के नियत से धारधार हथियार से हमाला कर घायल कर दिया है। घायल को सिविल अस्पताल में ईलाज हेतु लाया गया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल की स्थिति देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बायसी कॉलोनी निवासी संजय विश्वास के साथ गांव के ही एक युवक ने जान लेवा हमला किया है। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। आरोपी युवक ने आपसी रंजीश के चलते संजय विश्वास पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने धारधार तलवार से हमाला किया है। घटनाकारित करने के बाद आरोपी फरार हो गया है। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस जांच में जूट गई है, फरार आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।