Home छत्तीसगढ़ निर्दलीय प्रत्याशी ने लिया नाम वापसी, अब भाजपा-कांग्रेस में टक्कर … कई...

निर्दलीय प्रत्याशी ने लिया नाम वापसी, अब भाजपा-कांग्रेस में टक्कर … कई वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा …

877
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ नगर पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा-कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ रखा था। आज नाम वापसी का अंतिम दिन दो निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लिया है। वार्ड नंबर 12 से एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नाम वापस लिया है तो वहीं बंग समाज से निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल करने वाला रविन्द्र राय ने अंतिम समय में अपना नाम वापस लिया है। रविन्द्र राय के नाम वापस लेने से भाजपा को फायदा होता दिखाई दे रहा है। भाजपा बंग समाज से अपना उम्मीदवार बनाया है, नगर पंचायत क्षेत्र में बंग समाज का लगभग 2200 वोट है। बंग समाज थोक में भाजपा को वोट करते हैं, नगरीय चुनाव में बंग समाज का 90 प्रतिशत वोट भाजपा के झोली में जाने की संभावना है। अगर रविन्द्र राय बंग समाज से बागी होकर चुनाव लड़ते तो भाजपा को जबदस्त नुकसान होता दिखाई दे रहा था, जिसका लाभ कांग्रेस प्रत्याशी को हो रहा था। अब रविन्द्र राय के चुनाव ना लडऩे से भाजपा प्रत्याशी अनिल सरकार को उसका फायदा होगा। नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष सहित 38 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत अजमा रही है। अध्यक्ष के लिए भाजपा से अनिल सरकार, कांग्रेस से राजीव अग्रवाल के बीच सीधी टक्कर है। तो वहीं वार्ड क्रमांक 1 में भाजपा से मीतु भद्र, कांग्रेस से गीता सरकार इस वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शीला राय भी चुनाव मैदन में है, वार्ड क्रमांक 1 में भाजपा का टक्कर कांग्रेस से नहीं है, यहां भाजपा को सीधा टक्कर निर्दलीय प्रत्याशी शीला राय देंगे। वार्ड क्रमांक 2 में भी 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाजपा से रीमा अधिकारी, कांग्रेस से सुदिप्ता सरकार और निर्दलीय में प्रिया मलांगी मैदान में हैं यहां भी भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच टक्कर है, वार्ड 1, 2 में कांग्रेस कमजोर प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। वार्ड क्रमांक 3 भाजपा से माधो बाई राठिया और कांग्रेस जय किरण राठिया चुनाव मैदान में है, भाजपा को इस वार्ड में बंग समाज का वोट होने से इसका लाभ सीधा भाजपा प्रत्याशी को होता दिख रहा है। वार्ड क्रमांक 4 भाजपा से किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल और कांग्रेस से डॉ. अख्तरी खान मैदान में है, हम आपको बता दे कि पिछले चुनाव में भी डॉ. अख्तरी खान इसी वार्ड से चुनाव लड़ी थी और भारी मतो से हार का सामना करना पड़ा था। वार्ड क्रमांक 4 में पटेल मतदाता की संख्या अधिक होने के कारण भाजपा प्रत्याशी टीकाराम पटेल की जीत का संभावना अधिक है। वार्ड क्रमांक 5 में भाजपा से नीतु सिंह, कांग्रेस से मीनु अग्रवाल और निर्दलीय के रूप में वंदना कटारिया चुनावी मैदान में अपनी किस्मत अजमा रही है। वार्ड क्रमांक 6 में भाजपा से टारजन भारती, कांग्रेस से रोहित बेहरा और निर्दलीय में जयहरि सारथी एवं धनमती चौहान कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ रही है, यहां भी भाजपा को निर्दलीय के बीच टक्कर है यहां भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे जयहरि सारथी टारजन भारती को टक्कर दे रही है। वार्ड क्रमांक 7 से चार बार का पार्षद विजय यादव भाजपा से और कांग्रेस से गौरव सोनी चुनावी मैदान में है। विजय यादव की राजनीति इसी वार्ड शुरू हुआ था, अब देखना है कि विजय यादव का विजय रथ रूकता है या फिर चलता ही रहेगा। वार्ड क्रमांक 8 जानू सिदार भाजपा से कांग्रेस से विनय प्रकाश मिंज चुनाव मैदान में है इस वार्ड में आज तक भाजपा जीत दर्ज नहीं कर पाई है। वार्ड क्रमांक 9 अभिषेक अर्चना एक्का भाजपा से तो कांग्रेस से स्वर्णलता खलखो के बीच टक्कर है। वार्ड क्रमांक 10 भाजपा से श्याम लाल साहू मैदान में है तो कांग्रेस से हफिज उल्ला खान, इस वार्ड भी भाजपा अपने बागी कार्यकर्ता को नहीं मना पाये, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान है और भाजपा को नुकसान पहुंचा रहे हंै। वार्ड क्रमांक 11 भाजपा से जगन्नाथ यादव और कांग्रेस से भुवन यादव चुनावी मैदान में गोता लगा रहे हैं, वार्ड नंबर 11 भाजपा का गढ़ माना जाता है, पिछले चुनाव में गुटबाजी के कारण भाजपा मात्र 6 वोट से चुनाव हार गई थी। जगन्नाथ यादव भाजपा का सीनियर कार्यकर्ता है, जगन्नाथ यादव के सामने कांग्रेस प्रत्याशी भुवन यादव बौना साबित हो सकता है। वार्ड क्रमांक 12 नगर पंचायत का हाट सीट माना जा रहा है इस वार्ड से भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव और कांग्रेस से निवर्तमान पार्षद गगनदीप सिंह कोमल चुनाव मैदान मेें है। दोनों के बीच में कांटे का टक्कर है, भाजपा में गुटबाजी चरम पर है, गोकुल नारायण यादव गुटबाजी का शिकार ना हो तो, गोकुल नारायण यादव की जीत पक्की है। वार्ड क्रमांक 13 भाजपा से अजय राठिया और कांग्रेस से परमेश्वर राठिया के बीच टक्कर है, वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा की पल्ला भारी है। वार्ड नंबर 14 नरेश राठिया भाजपा, पुरूषोत्तम राठिया कांग्रेस से चुनाव मैदान में है यहां भी भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही है। वार्ड क्रमांक 15 ईसाई बाहुल्या वार्ड चिकटवानी में भाजपा से अगस्टीन एक्का और कांग्रेस प्रिसिल्ला टोप्पो के बीच टक्कर है चिकटवानी एक ऐसा ईसाई बाहुल्य वार्ड है जहां से भाजपा पिछले 15 साल से जीत दर्ज कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here