Home छत्तीसगढ़ आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिसरिंगा को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र

आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिसरिंगा को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र

496
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिसरिंगा ने केन्द्र द्वारा कराए गये राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) में 8 मानक क्षेत्र में मरीजों को सेवा के साथ-साथ इंफेक्शन नियंत्रण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र मानक कार्य के लिए 10 एवं 11 जनवरी 2025 को हुए सर्वेक्षण में 89.62 प्रतिशत अंक प्राप्त करके राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है। उपरोक्त सर्टिफाईड होने के लिए सीएमएसओ डॉ. बीके चंन्द्रवसी, नोडल अधिकारी राजेश मिश्रा, बीएमओ बीएल भगत एवं बीपीएम मिरी के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के प्रभारी डॉ. मोनू वर्मा एवं समस्त स्टाफ के अथक परीश्रम से यह उपलब्धि प्राप्त कर क्षेत्र के लिए एक नया आयाम स्थापित किया है।

Oplus_131072

एनक्यूएएस के लिए इस तरह होता है अस्पतालों का मूल्यांकन

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेशन के लिए अस्पतालों का 12 मानकों पर मूल्यांकन किया जाता है। इसके लिए अस्पताल द्वारा सेवा प्रदायगी, मरीज संतुष्टि, क्लिनिकल सर्विसेस, इनपुट, संक्रमण नियंत्रण, सपोर्ट सर्विसेस, गुणवत्तापूर्ण प्रबंध, आउटपुट जैसे मानकों की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जाता है। मूल्यांकन में खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही भारत सरकार द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here