जोहार छत्तीसगढ़-रतनपुर।
नगरी निकाय चुनाव की सर गर्मी तेज हो चुकी है दावेदारों की लिस्ट बढ़ती ही जा रही है रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए आज नगर के जाने-माने चेहरा अजय महावर जो कि वर्तमान में रतनपुर मंडल के कोषाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हैं उन्होंने भी अपनी सशक्त दावेदारी पेश करते हुए रतनपुर नगरीय चुनाव प्रभारी डॉक्टर खिलावन साहू के समक्ष आवेदन पेश किया है विदित हो कि रतनपुर नगर पालिका, नगरी निकाय चुनाव के लिए भाजपा के द्वारा कल आवेदन आमंत्रित किए गए थे जिसमें से अध्यक्ष पद के लिए 13 लोगों ने अपना नाम का आवेदन दिया है जिसमें से प्रबल दावेदारी के रूप में अजय महावर ने भी अपने नाम से आवेदन दिया है अब देखने वाली बात यह होगी कि रतनपुर नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी के रूप में किसकी किस्मत का सितारा खुलता है वही रतनपुर के 15 वार्डों के लिए अलग-अलग वार्डो से 73 लोगों ने आवेदन पेश किया है जिसमें से महज 15 लोगों का नाम 15 वार्ड के लिए भाजपा के चुनाव समिति के द्वारा समीक्षा कर 15 लोगों के नाम पर भी मोहर लगेगी और सभी दावेदार अपने तरीके से प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं।



