जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
नगर पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण सामान्य मुक्त होने की घोषणा होते ही नगर में चुनाव लडऩे वालों की हलचल तेज हो गई है। भाजपा कांग्रेस के साथ-साथ निर्दलीय भी चुनाव मैंदान में दौडऩे को तैयार है। कांग्रेस पार्टी से सामाज सेवी मनोज अग्रवाल चुनाव लडऩे की इच्छा जाहिर की है। तो वहीं भाजपा से भी इसबार अग्रवाल समाज से चुनाव लडऩे के लिए लोग उत्साहित है। हम आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार होने के कारण एवं अध्यक्ष पद सामान्य होने से चुनावी दंगल में भाजपा से कई दावेदार मैदान में उतरने को तैयार है, धरमजयगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से रायगढ़ सांसद के करीबी हरिचरण अग्रवाल भी भाजपा से ताल ठोकने को तैयार है, तो वहीं नीचेपारा निवासी विजय अग्रवाल भी भाजपा से टिकट की मांग कर रहे हैं। नगरीय क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी कमजोर है इसलिए कांगे्रस को सोच समझकर टिकट देना होगा क्योंकि नगरीय चुनाव में बंग समाज का वोट निर्णायक वोट साबित होगा, वार्ड क्रमांक एक, दो एवं तीन में बंग समाज का लगभग 22 सौ वोट है जो एक होकर एक ही पार्टी को सपोट करता है।



