Home छत्तीसगढ़ ठेकेदार 3 दिन में सड़क ठीक करें नहीं तो होगा चक्का जाम-...

ठेकेदार 3 दिन में सड़क ठीक करें नहीं तो होगा चक्का जाम- बजरंग अग्रवाल… पत्रकार के सवाल पर बोला पार्षद दिखावा के लिए करते थे चक्का जाम

440
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

ठेकेदार 3 दिन में सड़क ठीक करें नहीं तो होगा चक्का जाम, पार्षद दिखावा के लिए करते थे चक्का जाम। पूर्व कांग्रेस प्रदेश सचिव बजरंग अग्रवाल ने शासन-प्रशासन को चेतवानी देते हुए बताया कि अगर 3 दिन के भीतर सड़क ठीक नहीं किया गया तो मुहल्ले वासियों के साथ चक्का जाम किया जायेगा। हम आपको बता दे कि ठेकेदार द्वारा धीमी गति से सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसके कारण कापू रोड में निवास करने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण करने के चक्कर में मुहल्ले वासियों को नाली का गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। धरमजयगढ़ से कापू तक की सड़क निर्माण का काम सुनिल रामदास द्वारा किया जा रहा है। इस सड़क निर्माण को लेकर वार्ड क्रमांक 12 के कांग्रेसी पार्षद गगनदीप ने कई बार चक्का जाम कर चूका है लेकिन इसके बाद भी सड़क निर्माण में देरी की जा रही है जिससे नाराज होकर कांगे्रस के पूर्व प्रदेश सचिव बजरंग अग्रवाल ने प्रशासन को चेतावानी देते हुए बताया कि 3 दिवस के भीतर अगर सड़क ठीक नहीं हुआ तो मुहल्ले वासियों के साथ चक्का जाम किया जायेगा जिसकी पूरी जवाबदारी प्रशासन की होगी। जब पत्रकार ने चक्का जाम पर सवाल किया कि पूर्व में भी वार्ड पार्षद ने कई बार सड़क को लेकर चक्का जाम किया तो उन्होंने अपने ही कांग्रेसी पार्षद पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया और बताया कि यह सब दिखावे के लिए कर रहे थे अब क्यों नहीं कर रहे चक्का जाम?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here