Home छत्तीसगढ़ भाजपा मंडल शहर की बागडोर अब संजय अग्रवाल के हाथों, मंडल में...

भाजपा मंडल शहर की बागडोर अब संजय अग्रवाल के हाथों, मंडल में सबसे ज्यादा मत दिलाने वाले बूथ प्रभारी रहे संजय अग्रवाल को पार्टी ने किया पुरस्कृत

250
0

जोहार छत्तीसगढ़-रायगढ़।
भाजपा शहर मंडल की बागडोर संजय अग्रवाल के हाथों दिए जाने से युवा एवं सुदृढ़ नेतृत्व से अंचल में भाजपा की युवा राजनीति को नई पहचान मिल सकेगी। पार्टी संगठन द्वारा आज अधिकृत घोषणा के तहत आज संजय अग्रवाल का नाम शहर मंडल अध्यक्ष के लिए तय किया गया। बुजी भवन चौक निवासी वासुदेव अग्रवाल के बेटे संजय अग्रवाल का नाम भाजपा की राजनीति में पहचान का मोहताज नहीं है। दो दशक पहले 2005 में सामाजिक संगठनों में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराने वाले संजय अग्रवाल ने 2008 में अभाविप के नगर संयोजक दायित्व का पूरी निष्ठा ईमानदारी के मजबूती से निर्वहन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में संजय की सक्रिय भूमिका को देखते हुए 2009 से 2011 तक उन्हें अभाविप का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। 2012 से लगातार भाजपा के लिए विधान सभा लोकसभा एवं वार्ड मेंबर चुनाव में संजय ने बतौर जमीनी कार्यकर्ता पूरी ताकत से काम कर पार्टी को यह एहसास कराया कि मेहनत के बलबूते मुकाम आसानी से हासिल किया जा सकता है। पार्टी से जो भी दायित्व मिला उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करने वाले संजय कार्यकर्ताओं के लिए एक आदर्श मिशाल के रूप में स्थापित है। यही वजह है कि 2014 के दौरान संजय भाजपा के सक्रिय सदस्य बनाए गए। 2019 से 2024 में शहर भाजपा मंडल में उपाध्यक्ष के रूप में भी संजय ने पूरी संजीदगी से काम किया। विधानसभा चुनाव में शक्तिकेंद्र के प्रभारी के रूप में भी संजय ने शानदार भूमिका निभाई। विधान सभा चुनाव के दौरान पार्टी को बेहतर परिणाम भी मिला। मंडल में सबसे ज्यादा मतदान कराने वाले बूथ संजय अग्रवाल के प्रभार वाले शक्तिकेंद्र के बूथ रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here