Home छत्तीसगढ़ 300 बोरी अवैध धान जप्त, मामला ससकोबा धान खरीदी केन्द्र का, सिसरिंगा...

300 बोरी अवैध धान जप्त, मामला ससकोबा धान खरीदी केन्द्र का, सिसरिंगा धान खरीदी केन्द्र के प्रबंधक हमेशा रहता सुर्खियों में …

481
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

पूरे छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से धान खरीदी युद्ध स्तर पर चल रहा है। प्रशासन अवैध धान खरीदी न हो इसके लिए चेक पोस्ट भी बनाए हैं, लेकिन समिति प्रबंधकों के मिली भगत से अवैध धान की खरीद बिक्री जारी है। वहीं अवैध तरीके से धान खफाने वालों पर प्रशासन लगातार कार्यवाही कर रहे हैं। धरमजयगढ़ विकास खण्ड में भी अवैध धान पर कार्यवाही किया गया है। हमेशा से सुर्खियों में रहने वाला धान खरीदी केन्द्र सिसरिंगा इसबार भी अवैध धान के मामले में सुर्खियां बटोरने लगे हैं, शाखा प्रबंधक शाखा राठिया सिसरिंगा समिति के उपमंडी ससकोबा में 300 बोरी अवैध धान के साथ एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। खाद्य निरीक्षक मनोज सारथी द्वारा कार्यवाही किया गया है। खाद्य निरीक्षक सारथी ने बताया किया निरीक्षण के दौरान ससकोबा धान खरीदी केन्द्र में बिना नंबर प्लेट का एक ट्रैक्टर में 300 बोरी अवैध धान पाया गया। पता जांच करने पर किसान अम्बिका प्रसाद ने 300 बोरी धान लाया है जिसमें 200 बोरी धान रवि राठिया जो किराना दुकान चलाता है उसका मिला है बाकि 100 बोरी किसान का बताया जा रहा है, अभी सभी धान व टैक्टर क्रमांक सीजी 13 ए डब्लू 1998 को जप्त कर अग्रीम कार्यवाही किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here