Home छत्तीसगढ़ खेत देखने गए बुजुर्ग भालू के हमले से घायल,इलाज जारी

खेत देखने गए बुजुर्ग भालू के हमले से घायल,इलाज जारी

864
0

जोहार छत्तीसगढ़-उदयपुर।
खेत देखने गए बुजुर्ग पर भालू के हमले की घटना ने ग्राम खम्हरिया में सनसनी फैला दी। वन परिक्षेत्र उदयपुर के ग्राम खम्हरिया में सुबह करीब 6 बजे शंकर तालाब के पास यह हादसा हुआ। ग्राम खम्हरिया निवासी 63 वर्षीय राम प्रताप गुप्ता रोज की तरह सुबह खेत की ओर निकले थे। शंकर तालाब के पास पहुंचते ही अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में राम प्रताप के एक पैर और जांघ पर गंभीर चोंटे आईं। उनके साथ गया व्यक्ति दातुन करने तालाब में चला गया और रामप्रताप गुप्ता अपने खेत में बनवा रहे कुंवा को देखने जाने लगे इसी दौरान भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर साथ में गया कमलभान दौड़कर पहुंचा तब तक भालू भाग गया था। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने तुरंत राम प्रताप को अम्बिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि भालू से अचानक आमना-सामना होने से यह हादसा हुआ ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here