Home छत्तीसगढ़ पुलिस ने विदेशी नागरिक को किया गिरफ्तार, स्वदेशी मेले में आएं थे...

पुलिस ने विदेशी नागरिक को किया गिरफ्तार, स्वदेशी मेले में आएं थे ड्राई-फ्रूट्स बेचने.. हत्या का प्रयास, सरकारी काम में बाधा आर्थिक नुकसान और वीजा पर रोक लगाने का अपराध दर्ज …

608
0

जोहार छत्तीसगढ़-रतनपुर।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हत्या का प्रयास, लोक सेवक को शासकीय कार्य से बल पूर्वक रोकने, वीजा जारी करने पर रोक लगाने और आर्थिक नुकसान पहुंचाने का अपराध दर्ज कर पुलिस ने तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बेरियर तोड़कर भागे कार को भी जब्त किया है। रतनपुर थाना के दर्ज एफआईआर मुताबिक रतनपुर थाना में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 460 सुनील कोरी 15-16 नवंबर की दरमियानी रात 12 बजे वह गस्त पर निकल रहा था तभी पेट्रोलिंग पार्टी के आरक्षक 416 पवन ठाकुर ने बताया गया कि थाना प्रभारी ने पाइंट देकर ग्रुप में कार की फोटो डाला है कि बेलगहना तरफ संदिग्ध रूप से तेज रफ्तार कार आ रहा है जिसे बेरियर लगाकर रोकना है। सुनील अपने सहकर्मी आरक्षक क्रमांक 1470 लेखपाल सिंह खुसरो के साथ बिलासपुर रोड पर शनिचरी चौक में जाकर स्टापर से बैरियर लगाकर चेंकिग करने लगे। एक टीम पेट्रोलिंग पार्टी के साथ बेलगहना रोड पर चेकिंग कर रहे थे। साईबर टीम ने भी चेकिंग करने व संदिग्ध कार क्रमांक डीएल 9 सीयू 4208 सिल्वर कलर को रोकने हिदायत दी। थाना प्रभारी ने भी आकर कार को रोकने का हिदायत दी। रात करीब 2 बजे थाना प्रभारी से पांईट मिला कि बेरियर को पूरी तरह बंद कर दो। सड़क को स्टापर से बंद कर गाड़ी को रोकने के लिए सामने खड़े हो गए। तभी तेज रफ्तार कार क्रमांक डीएल 9 सीयू 4208 पहुंची जिसे लेखपाल सिंह खुसरो ने टार्च मार कर रोकने का इशारा किया। कार चालक ने जान से मारने की नियत से तेज गति से स्टापर लगे बेरियर को तोड़ते हुए कार को चढ़ाने की कोशिश की, अगल बगल कुदकर अपनी जान बचाई । पुलिस की गाड़ी ने कार का पीछा किया। पीछ करने वाली गाड़ी में थाना प्रभारी व अन्य स्टाफ बैठे थे। बेरियर तोड़कर भागे कार को कोनी पुलिस ने अपने क्षेत्र में पकड़ा। पूछताछ करने पर कोनी थाना पुलिस को कार सवारों ने अपना नाम वलसुद्दीन कमलजादा पिता सलामुद्दीन उम्र 37 वर्ष वर्तमान निवासी हाउस नं 329/330, सिवत सामान बाजार भोगल दक्षिण दिल्ली व स्थाई पता काबुल चिलिस्तुन अगलसमस अफगानिस्तान, फयाजुद्दीन पिता सलामुद्दीन उम्र 32 वर्ष वर्तमान निवासी हाउस नं 329/330, सामान बाजार भोगल दक्षिण दिल्ली स्थाई पता काबुल चिलिस्तुन अगलसमस अफगानिस्तान और समन्दरोवा नाजीरा पिता वफाबिवना उम्र 39 वर्ष वर्तमान निवासी फ्लैट नं 44 फलैट कालाकाजी दक्षिण दिल्ली व स्थाई निवासी उजबेगिस्तान हारेजम किवा जिला इलेचिंना महालास अफगानिस्तान बताया है। रतनपुर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 132, 221और 324(4) के तहत अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे 11 साल से दिल्ली में रह रहे हैं। ड्राई-फ्रूट्स का काम करते हैं। वे स्वदेशी मेले में ड्राई-फ्रूट्स का स्टाल लगाने आए हैं।

कार के पीछे का ग्लास टूटा

रतनपुर थाना में दर्ज तहरीर के मुताबिक तेज रफ्तार कार के चालक ने शनिचरी चौक में नाकाबंदी के लिए लगाएं गए बेरियर को तोड़कर भागा है। वहीं पुलिस द्वारा बरामद कार के सामने के बजाएं पीछे का ग्लास छतिग्रस्त है। चूंकि मामला विदेशी नागरिकों का है। इसके चलते मामला संवेदनशील है। जांच में कई बातों के खुलासे हो सकते हैं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here