Home छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में गोकुल यादव ने संभाली नगर की कमान

लोकसभा चुनाव में गोकुल यादव ने संभाली नगर की कमान

209
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
पूरे देश में लोकसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्म हो रखा है छत्तीसगढ़ में भी चुनाव का प्रचार-प्रसार चरम पर है, तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ के सात सीटों पर वोटिंग होना है, रायगढ़ लोकसभा से राधेश्यम राठिया को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है, राधेश्यम राठिया को जीतने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत झोंक दिए हैं। रायगढ़ लोकसभा सीट में आठ विधानसभा आते हैं, धरमजयगढ़ विधानसभा से इसबार 50 हजार की लीड देने की बात किया जा रहा है। वहीं इसबार नगरीय क्षेत्र की कमान मंडल अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव ने ली है, ताकि नगरीय क्षेत्र से अच्छा खासा लीड मिल सकें, हम आपको बता दे कि गोकुल नारायण यादव धरमजयगढ़ मंडल अध्यक्ष भी हैं, मंडल अध्यक्ष होने के कारण पूरे मंडल से भाजपा को अधिक से अधिक लीड दिलाने की जिम्मेदारी तो है ही। गोकुल यादव को नगरीय क्षेत्र की कमान लेते ही अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए नगरीय क्षेत्र से अधिक से अधिक वोट भाजपा को मिले इसके लिए मतदाताओं के साथ भेट मुलकात कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here