बलौदाबाजार-जोहार छत्तीसगढ़।
अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र रवान के कुछ कर्मचारियों द्वारा मोबाइल चेकिंग को बहाना बनाकर पहले उसका कपड़े उतारे गए उसके अंडरवियर को उतारने बोला और उसके मना करने मात्र भर से मजदूर अशोक साहू का गुप्तांग अंडकोष को दबा दिया गया। जिससे मजदूर अशोक साहू को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ रहा है 3 घंटे तक नहीं मिला उचित उपचार अभी वह बलौदा बाजार के जिला अस्पताल में एडमिट है और अपनी इलाज करा रहा है। जहां लिंग रोग विशेषज्ञ नहीं होने पर शाम रात को निजी चंदादेवी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आज कंपनी में बीती घटना आधुनिक इतिहास को परिदर्शित होते हुए नजर आ रही है जहां ईस्ट इंडिया कंपनी देश में शासन सत्ता स्वार्थहित हेतु चलाने के लिये भारतीयों पर अपनी बातों को मनवाने के लिये क्रूरता अपनाते रहे जो आज घटना को याद दिलाते प्रतीत होता नजर आ रहा है। मजदूर संघ द्वारा हड़ताल होने की सूचना पिछले 15दिन पूर्व सूचना दिया जा चूका था बौजूद इसके न तो प्रशासन दिखी और नहीं पुलिस इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि प्रशासन अप्रिय घटना के इंतजार में रहा और प्रशासन की सोच के हिसाब से घटना घटित हुई।
कंपनी शासन से लद्दा हुआ जिला प्रशासन-मजदूर संघ
आपके माताहत कार्यरत अधिकारियों द्वारा हमारे यूनियन के सदस्यों को समय-समय पर प्रताडि़त किया जा रहा है किए इंटक यूनियन की सदस्यता मत लो। श्रमिकों को डराया धमकाया जा रहा है किए इंटक यूनियन की सदस्यता लेने पर तुम लोगों को नौकरी से निकाल दिया जायेगा। इस कारण कार्यरत समस्त श्रमिकों में काफ ी आक्रोश निर्मित हो चुका है। जो कि विवाद उत्पन्न होना स्पष्ट हो जाता है।
मजदूर संघ की प्रमुख मांगे
* यह किए कालीन ड्यूटी में ले रहे श्रमिकों से 8 घंटे का शिफ्ट किया जाये, एवं सप्ताहिक अवकाश दिया जावें, यह कि पिछले 3 वर्ष का पेकिंग प्लांट श्रमिकों का डीए नहीं जोड़ा गया है उसे जोड़ा जाये,यह किए आल अलाउंस को टन वेज से अलग किया जाये, यह किए पेकिंग प्लांट की श्रमिकों को वेगन का गेट बंद करने एवं खोलने के लिये अलग से श्रमिक रखा जाए। यह किए वेजबोर्ड समझौता का एरियस बनाकर जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। पेकिंग प्लांट में कार्यरत लोडर श्रमिकों को सीएमए का जो समझौता हुआ है। उसका जानबूझकर अवैधानिक रूप से उल्लंघन किया जा रहा है। यह किए सभी श्रमिको को ईएसआईसी मेडिक्लेम सुविधा एवं पीएफ का लाभ दिया जाए, ठेका श्रमिको को अधिकांस महिनो में विलम्ब से वेतन दिया जाता है, उसे समय पर दिया जाए, सभी सुरक्षा उपकरण दिया जाए, गेट पास, पेमेंट स्लिप, पंचिग बनाया जाए। सप्ताहिक अवकाश, आकस्मिक अवकाश एवं हॉलीडे अवकाश दिया जाए तथा कार्यरत समस्त ठेका श्रमिकों को वैधानिक रूप से ओवर टाइम का डबल भुगतान किया जाये। यह किए सभी श्रमिकों को कार्यानुसार न्युनतम मजदूरी दरो के हिसाब से वेतन भुगतान किया जाए जो की 200/नगदी भुगतान किया जाता है जो नियमानुसार गलत है जिसे बंद कर बैंक खाता में भुगतान किया जाए। यह किए मांइस में कार्यरत मां शारदा एसोसियेट के मजदूरों को केन्द्रीय श्रम के तहत विगत 4 वर्षों का डीए नहीं दिया गया है एवं मेडिकल छुट्टी नहीं दिया जाता है। यह किए नारायण प्रसाद ठेका के अंतर्गत सेवामुक्त किये श्रमिकों को तथा टीसी जैन के ठेका में कार्यरत श्रमिक ईश्वरी ध्रुव पूर्ववत कार्य पर रखा जावे। 10ण् यह किए पेकिंग प्लांट में कार्यरत सभी श्रमिकों को ईण्एलण्सीण् एलण् का नगद भुगतान शीघ्र किया जाये। 11ण् यह किए कार्यरत समस्त ठेका श्रमिकों का अनेक वर्षों से कोई वेतन वृद्धि नहीं हुई है उसमें वार्षिक वेतन वृद्धि की जावे तथा ग्रेडेशन किया जाये।