जोहार छत्तीसगढ़-बीजापुर।
जिले में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजापुर को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। अवगत हो कि बीजापुर परिक्षेत्र एक रिजर्व टाइगर क्षेत्र है। इसीलिए चुनई डुवाल को जिले का शुभंकर बनाया गया है। चुनई डुवाल गोंडी शब्द है जिसका हिंदी में अर्थ चुनाव का शेर होता है। वन परिक्षेत्र होने के कारण आदर्श मतदान केंद्र को जंगल के थीम में सजाया गया है। बांस शिल्प कला और नारियल, सेल्फी के पेड़ की पत्तियों और मनमोहक जंगली जानवरों जीवंत झाकियां मतदाताओं द्वारा बहुत पसंद किया गया। सेल्फी जोन में मतदाताओं ने सेल्फी खिचाया वहीं चुनई डुवाल ने बच्चों के साथ डांस और हंसी ठिठोली की। महिला कर्मचारियों द्वारा यह केंद्र एक संगवारी मतदान केंद्र भी है। महिलाओं को पहली बार इस तरह आकर्षक झाकियां और प्रतिनिधित्व का सेल्फी उत्साहवर्धक और मनमोहक लगी। जिले में 5 आदर्श मतदान केंद्र बनाये गए है।



