जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
शारदीय नवरात्र का प्रथम दिवस है। माता के भक्तगण जगह-ह्यजगह भक्तिभाव से माता की स्थापना कर पूजा अर्चना करते हैं। धरमजयगढ़ क्षेत्र में भी अनेकों स्थान पर माता की स्थापना कर दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव मनाया जाता है। बस स्टैंड में आज स्थापना से पहले कलश यात्रा निकाली गई। कर्मा नृत्य के अगुवाई में गायत्री मंदिर से कलश यात्रा गांधी चौक होते हुए बस स्टैंड पहुंची। नीचेपारा दुर्गा समिति द्वारा भी कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। नौ दिनों तक माता की पूजा अर्चना के साथ साथ प्रतिदिन भोग भंडारा प्रसाद वितरण किया जाता है। वहीं रात्रि में माता का जगराता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।