जोहार छत्तीसगढ़-घरघोड़ा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश पर पीसीसी प्रशासनिक प्रभारी महामंत्री रवि घोष द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। जिसमें की छत्तीसगढ़ ओबीसी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर चौलेश्वर चंद्राकर एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल दोनों की नियुक्ति की गई है। यह जल्द जिला कांग्रेस प्रभारी एवं स्थानीय विधायक वरिष्ठ कांग्रेसियों से मिलकर घरघोड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में संतुलन बनाने तथा अविश्वास प्रस्ताव को सफल बनाने का प्रयास करेंगे।



