जोहार छत्तीसगढ़-पत्थलगांव।
प्रधानमंत्री आवास को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की विफ लता व प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को पीएम आवास के लाभ से वंचित करने पर पूरे प्रदेश में भाजपा पंचायत स्तर पर आंदोलन करने जा रही है जिसकी रूपरेखा तैयार करने हेतु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय,जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता कार्यक्रम के जिला सह प्रभारी सालिक साय,तुलसी कौशिक,हरजीत सिंह भाटिया,सुरेंद्र बेसरा,डॉ बीएल भगत, मंडल अध्यक्ष खेमानिधि यादव,प्रदीप गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह व ग्रामीण मंडल के सैंकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में रविवार को ग्राम फु लेता मे बैठक संपन्न हुई। जिसमे पंचायत स्तर पर होने वाले सम्मेलन के लिए सभी प्रभारी नियुक्त करने के साथ तिथि तय की गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के जिला सह प्रभारी व जिला पंचायत सदस्य सालिक साय ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी का सपना हर गरीब का पक्का मकान हो अपना लेकिन 2018 में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार बनने के बाद पूरे स्वीकृत आवास को रोक दिया है। हमे मंडल की सभी पंचायत में जिनका आवास स्वीकृत होने के बावजूद पूरा नहीं हुआ है और जिनका प्रतिक्षासूची में नाम है उनसे मिलकर उन्हें जानकारी देना है कि कैसे राज्य की भूपेश सरकार 8 लाख परिवारों के आवास को रोक दिया है यह सरकार विकास विरोधी सरकार है इसीलिए आवास योजना में नाम होने के बावजूद हितग्राहियों को किस्त की राशि के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है पूरे प्रदेश में त्राहि त्राहि मची हुई है। हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश और जुनून की कमी नहीं है आने वाले समय में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने में यह जूनून मील का पत्थर साबित होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि यह वर्ष चुनावी वर्ष है और अब पार्टी के लिए काम करने का समय आ गया रोज अनेक प्रकार के पार्टी से कार्यक्रम आएंगे हमे सभी कार्यक्रमों को पूरा करना है मोर आवास मोर अधिकार के तहत पूरे जिले में लगभग 93 हजार हितग्राहियों का आवास रुका हुआ है राज्य सरकार को केंद्र की योजनाओं में अपना अंशदान देना होता है लेकिन भूपेश बघेल की कांग्रेस की सरकार अंश दान नहीं दे पाई जिसकी वजह से पूरे प्रदेश में लाखो परिवार अपने आवास से वंचित हो गए है हमारे केंद्रीय पंचायत मंत्री तोमर,गिरिराज ने लेटर लिखकर भूपेश बघेल की को अवगत करवाया था और आवास के लिए 562 करोड़ रुपए स्वीकृति की जानकारी दी थी लेकिन सरकार की नाकामी की वजह से जनता परेशान है। जनता की लड़ाई के लिए अभी हम पंचायत स्तर पर आंदोलन करेंगे उसके बाद विधानसभा स्तरीय आंदोलन होगा,उसके बाद जिला स्तर पे आंदोलन किया जाएगा और फि र भी सरकार की आंखे नही खुली तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन दुर्ग में इस भ्रष्ट और लबरा सरकार के विरोध में करते हुए इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व नव नियुक्त भाजपा राष्ट्रीय विशेष आमंत्रित सदस्य विष्णुदेव साय ने कहा कि आज की बैठक मुख्य रूप से मोर आवास मोर अधिकार को लेकर आयोजित की गई है छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है चुनाव से पहले कांग्रेस की सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 36 वादे की थी लेकिन एक भी वादा उन्होंने पूरा नहीं किया है।उन्होंने कांग्रेस की सरकार को चैलेंज करते हुए कहा कि इस सरकार को लबरा का नाम दे दिया गया है और अगर यह सरकार 36 वादों में एक भी वादा शत प्रतिशत पूरा किया है तो हमारे सामने आंकड़े ले आए तो मैं राजनीति छोडऩे को तैयार हूं।यह सरकार दिवालिया हो चुकी है आगामी चुनाव महाभारत का युद्ध होगा।सच और झूठ के बीच चुनाव होना है।जिसमे कांग्रेस की सरकार का पतन तय है।उन्होंने कहा कि आज 8 साल नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल का हो गया है और उन्होंने गांव गरीब किसान के लिए हर क्षेत्र में कार्य किया है लेकिन छत्तीसगढ़ में सरकार ने विकास पर अंकुश लगा दिया है यह सरकार सिर्फ अपनी जेब भरने में लगी है। अगले साल चुनाव है और हम भाजपा की ओर से सच्चाई पर चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस के मायावी लोग झूठ और फरेब से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन आने वाले चुनाव में सच्चाई की जीत होगी और छत्तीसगढ़ में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन मंडल के अध्यक्ष खेमानिधी यादव ने दिया।मंच संचालन मंडल महामंत्री जय प्रताप सिंह ने व कार्यक्रम समापन की घोषणा मंडल महामंत्री हेमंत बंजारा ने किया।



