छत्तीसगढ़

धरमजयगढ़ बीटीआई परिसर में ‘एक पेड़ वीर शहीदों के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ बीटीआई परिसर में आज पर्यावरण संरक्षण और देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ वीर शहीदों के नाम’ अभियान के तहत सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर न्यायाधीश महोदया, अधिवक्ता संघ धरमजयगढ़ के पदाधिकारी एवं सदस्य, लोक अभियोजक तथा न्यायालय के समस्त स्टाफ ने मिलकर बीटीआई परिसर में पौधे लगाए और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान सभी ने वीर शहीदों को शत-शत नमन करते हुए उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बताया गया कि जिस प्रकार भारत सरकार द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है, उसी भावना से प्रेरित होकर धरमजयगढ़ बीटीआई परिसर में ‘एक पेड़ वीर शहीदों के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ देश के अमर शहीदों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का भी संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts