Home छत्तीसगढ़ धरमजयगढ़ भाजपा पार्षदों का दल अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने रायगढ़...

धरमजयगढ़ भाजपा पार्षदों का दल अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने रायगढ़ रवाना

188
0


जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
नगर पंचायत धरमजयगढ़ अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कलेक्टर रायगढ़ को आवेदन दिया गया। नगर पंचायत अधिनियम के तहत निर्वाचन के दो वर्ष बाद ही अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है। जिसकी अवधि धरमजयगढ़ नगर पंचायत में पूरी हो चुकी है। 15 सदस्यीय नगर पंचायत धरमजयगढ़ में भाजपा पार्षदों का बहुमत है। लेकिन भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए पिछड़ा वर्ग महिला पार्षद प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर पाए। जिससे बिना बहुमत के कांग्रेस से एक मात्र पिछड़ा वर्ग महिला पार्षद निर्विरोध अध्यक्ष बन गई है। जो विपक्ष को मंजूर नहीं है। लेकिन समय के बंधन के कारण दो वर्ष तक इंतजार करते रहे। अब अध्यक्ष को गिराने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए आवेदन दिया गया है। सुबह भाजपा पार्षद एकजुट होकर कलेक्टर रायगढ़ को आवेदन देने गए। बता दें कि भाजपा में 8 पार्षद हैं। जबकि अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन में 9 पार्षदों ने हस्ताक्षर किया है। 1 पार्षद वार्ड क्रमांक 8 से मीना सिदार ने आवेदन में हस्ताक्षर की है। जो चुनाव कांग्रेस से जीतकर आई है लेकिन कुछ दिन बाद ही पार्टी से इस्तीफा दे दी थी। भाजपा पार्षदों ने बताया कि अध्यक्ष द्वारा हमारे साथ भेदभाव किया जाता है। जिसके कारण भाजपा वार्डों में विकास कार्य थम सा गया है। वहीं किसी भी कार्य के लिए भाजपा पार्षदों को विश्वास में नहीं लिया जाता है। इसलिए अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने कलेक्टर रायगढ़ को आवेदन सौंपा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here