कोरिया। पिकअप की टकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों यूवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए है। यह हादसा केल्हारी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार कंछौड़ गांव निवासी राजकुमार यादव तथा तिलकधारी यादव केल्हारी गांव की तरफ बाइक से जा रहे थे। ग्राम डूगला के पास सामने से आ रही बिना नंबर की पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिरे। खबर है कि सिर में चोट लगने की वज़ह से दोनों युवकों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसा होते देखा तो पुलिस को खबर दी। मृतकोंकी पहचान के लिए आसपास के गांवों में फोटो भेजे गए थे। इसके बाद उनकी पहचान हो सकी। पिकअप वाहन टीन शेड लादकर जा रहा था। टक्कर में वह भी सामने से क्षतिग्रस्त हुआ है। पिकअप को जब्त कर लिया है। इंजन नंबर के आधार पर पिकअप मालिक का पता लगाने प्रयास किया जा रहा है।



