Home मध्य प्रदेश बकरी चराने गए ग्रामीण की मौत

बकरी चराने गए ग्रामीण की मौत

23
0

मुलताई । ग्राम करजगांव में शुक्रवार सुबह बकरी चराने गए एक ग्रामीण की मौत हो गई लेकिन मौत का कारण अभी अज्ञात है। परिजनों की सूचना पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम करा के शव परिजनों को सौंप दिया गया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि गणेश पिता सीताराम अंबूलकर उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी करजगांव सुबह बकरियां लेकर चराने गया था लेकिन जब वापस नही आया तो परिजन उसे ढूंढने निकले जिस पर गणेश जमीन पर गिरा हुआ नजर आया। पास जाकर देखा तो उसके सिर पर चोट के निशान थे। ग्रामीणों के अनुसार संभवत: अचानक गिरने से गणेश के सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here