Home मध्य प्रदेश डीआरआई यू‎‎निट ने जब्त किया 4.64 करोड़ का सोना

डीआरआई यू‎‎निट ने जब्त किया 4.64 करोड़ का सोना

21
0

भोपाल। सोने की तस्करी के मामले में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की भोपाल, इंदौर और रायपुर यूनिट ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ‎किए गए लोगों से 9.3 किलो सोना बरामद किया गया है। इस सोने की कीमत 4.64 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, डीआरआइ की इंदौर जोनल यूनिट को 24 मई को सूचना मिली थी कि तीन लोग बड़ी मात्रा में तस्करी का सोना एक कार से सागर लेकर आ रहे हैं। इंदौर जोनल और भोपाल रीजनल यूनिट के अधिकारियों ने कार को सागर से पहले रोककर तलाशी ली और विदेश से लाया गया 7.8 किलो सोना बरामद किया गया। यह सोना कार में स्टेपनी रखने की जगह छिपाकर रखा गया था। इसके लिए विशेष रूप से जगह बनाई गई थी। पकड़े गए तीनों लोगों नेे अपराध स्वीकार कर लिया और भेजने व खरीदने वाले की जानकारी दी। सागर में इस सोने को खरीदने वाले को भी पकड़ा गया। आर्थिक अपराध मामलों की कोर्ट से इन्हें न्यायिक हिरासत में लिया गया। गौरतलब है कि मई माह की शुरुआत में डीआरआई की इंदौर जोनल यूनिट ने विदेशों से आयातित करीब 18 किलो सोना और 4545 किलो चांदी बरामद की है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 40 करोड़ रुपये है। इन मामलों में मप्र और छत्तीसगढ़ से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपित छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक ज्वेलर है। यह सोने की तस्करी में शामिल है। इसके बाद रायपुर रीजनल यूनिट की टीम ने उस ज्वेलर को पकड़ा। ज्वेलर ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसके पास से 1.5 किलो सोना बरामद किया गया। इसकी कीमत 64.85 लाख रुपये है। ज्वेलर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एजेंसी की ओर से गिरफ्तार आरोपितों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here