Home छत्तीसगढ़ जिला युवा कांग्रेस ने जरूरतमंदों को मास्क व एन 95 माक्स वितरित...

जिला युवा कांग्रेस ने जरूरतमंदों को मास्क व एन 95 माक्स वितरित किया

31
0

बिलासपुर । युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द्र कोको पाढ़ी   एवं कार्य प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री  के निर्देशानुसार आज जिलाध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री के नेतृत्व में बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों को मास्क व एन95 माक्स वितरित किया गया और लोगो को मास्क का महत्व समझाते हुए जागरूक किया गया।

जिलाध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री ने कहा कि आज पूरे देश और हमारे प्रदेश में कोरोना जिस तरह से तबाही मचाई है उससे बचने के लिए हमे जानकर एवं सतर्क रहने की जरूरत है। जिसमें हम सबसे पहले मास्क को प्रथमिकता देते है। इसी के तहत आज हम शहर के विभिन्न क्षेत्रों के गरीब एवं जरूरतमंदों को माक्स वितरित कर रहे हैं। पदाधिकारियों ने जरूरतमंदों को मास्क के वितरण के साथ ही आपस में दूरी बनाकर रहने एवं सभी कार्य करने के लिए भी जागरूक किया।

जिलाध्यक्ष भावेंद्र गंगोत्री ने बताया कि यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवा कांग्रेस द्वारा मास्क का वितरण जरूरतमंदों को किया जावेगा।

आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस भावेन्द्र गंगोत्री, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष आदिल खैरानी एनएसयूआई , एनएसयूआई कार्य जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, भूपेन्द्र साहू, सिद्धारत तिवारी, राहुल बोले उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here