रायपुर,। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप लगातार जारी है। संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी लॉक डाउन को करीब महीना भर हो रहा है। राज्य लॉक डाउन के दायरे में हैं, ताकि स्थिति में व्यापक सुधार आ सके। इसके बावजूद कोरोना संक्रमण चुनौती देने से पीछे नहीं हट रहा है। आज जांजगीर चांपा में सबसे ज्यादा 1283, रायगढ़ 1220, कोरबा 1206, बिलासपुर में 1223, रायपुर 1008 नए मामले सामने आए। छत्तीसगढ़ में आज 15785 नए कोरोना मरीज चिन्हित किए गए। जबकि 210 मरीजों की मौत हो गई। आज 443 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किये गए। वर्तमान में सक्रिय मामले 124459 हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में आज मिले नए संक्रमित मरीजों की जिलावार स्थिति इस प्रकार है- दुर्ग 899, राजनांदगांव 626, बालोद 454, बेमेतरा 260, कबीरधाम 463, रायपुर 1008, धमतरी 580, बलौदा बाजार 733, महासमुंद 554, गरियाबंद 298, बिलासपुर 1223 , रायगढ़ 1220, कोरबा 1206, जांजगीर चांपा 1283, मुंगेली 615, गौरेला पेंड्रा मरवाही 299, सरगुजा 697, कोरिया 511, सूरजपुर 522, बलरामपुर 451, जशपुर 633, बस्तर 195, कोंडागांव 302, दंतेवाड़ा 76, सुकमा 45, कांकेर 551, नारायणपुर 38, बीजापुर 41, अन्य राज्य 02।



