Home छत्तीसगढ़ आधीरात निरीक्षण करने व्यापार विहार पहुंचे विधायक

आधीरात निरीक्षण करने व्यापार विहार पहुंचे विधायक

40
0

 बिलासपुर । बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन के संरक्षक सुनील सोन्थलिया के प्रशासन पर सीधे आरोप लगाने से माहौल गरमा गया है। व्यापरियो की नाराजगी को भांप नगर विधायक शैलेष पाण्डेय को गुरुबार को आधीरात व्यापार विहार तक दौड़ लगानी पड़ गई। नगर विधायक देर रात तक डेमेज कंट्रोल के लिए व्यापार विहार की खाक छानते रहे।

उन्होंने भीड़ भरे व्यापार विहार के एक-एक संस्थान में घूम-बैठकर व्यापारियों से हालचाल पूछ माहौल का जायजा लिया। विधायक ने पूछा कि दिक्कत क्या आ रही है। व्यापारियों ने चर्चा कर उन्हें हो रही परेशानियों का हवाला देते हुए प्रशासन के रात्रिकालीन बाजार के निर्णय को अव्यवहारिक बताते हुए उल्टे सवाल किया कि आप ही बताइए क्या ये निर्णय उचित है, क्या प्रशासन को लगता है कि कोरोना का वायरस रात को निष्प्रभावी हो जाता है।

फिर ऐसा निर्णय क्यो। व्यवसासियों ने साफ कह दिया कि ऐसा लग रहा कि शासन-प्रशासन छोटे व्यापारियों और उनके व्यापार को खत्म कर बड़ी कम्पनियो को स्थापित करने गुणा- भाग कर रही है, विधायक ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वे उनकी बात सीएम तक पहुँचा उचित पहल कराने प्रयास करेंगे।

वाइरल वीडियो का हुआ असर

गौरतलब है कि एसोसियेशन के अध्यक्ष ने बुधवार को प्रशासन के इस निर्णय पर नाराजगी जाहिर करते हुए गम्भीर आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया में डाल शासन – प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने प्रयास किया था। जिसे सीजीडीएनए ने प्रमुखता से प्रसारित कर शासन-प्रशासन को अवगत कराने कोशिश की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here