बिलासपुर । वैश्विक महामारी से जहां लोग परेशान है वही कुछ ऐसे भी परिवार है जहां इस समय किसी का निधन हो जाये तो कंधा देने वाले तक नही है वैसे ही आज सुबह तिफरा निवासी बुजुर्ग महिला के साथ हुवा परिवार आर्थिक सक्ष्म तो है किंतु इस महामारी की वजह से अर्थी उठाने वाला कोई नही, हालांकि पुत्र साथ मे थे किंतु उनका स्वास्थ्य भी ठीक नही था जिनका आज विश्वाधारंम ने अपने मुक्तांजली सेवा के द्वारा उनका सरकंडा मुक्तिधाम में पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया, संस्था के संस्थापक चन्द्रकान्त साहू ने बताया कि उनकी पूरी टीम इस विकट काल मे सेवा हेतु तैनात है चाहे बात हो भोजन, राशन, रक्त, हॉस्पिटल या मुक्तांजली सेवा, लॉक डाउन के बाद से अभी तक उनके द्वारा अनेक लोगो का अंतिम संस्कार करा चुके है और उनका कहना है कि उनकी मुक्तांजली सेवा आगे भी अनवरत जारी रहेगा संस्था प्रमुख सौम्य रंजीता जी ने बताया कोरोना महामारी में अपनों को खो रहे अत्यंत निर्धन परिवार एवं जिनका कोई नहीं है (लावारिस शव )उनके अंतिम संस्कार करने के लिये हम पूरी तरह से तैयार है और इस अनोखे कार्य को देखते हुवे समाज के हर वर्ग के लोग मदद करने आगे आ रहे है इस पुनीत कार्य मे संस्था प्रमुख चुन्नी मौर्य, लता गुप्ता, जितेन्द्र साहू,रूपेश शुक्ला,रोशन साहू,त्रिवेणी शंकर साहू,रोशन ठाकुर,डुग्गू मेहरा उपस्थित रहे।



