भोपाल। कलेक्टर अविनाश लवानिया के सख्त निर्देश पर मंगलवार को जिला- प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए उद्योग में उपयोग हो रहें 700 गैस सिलेंडर को एकत्रित कर कोविड-19 मरीजों के इलाज में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए भेजा है।
एसडीएम गोविंदपुरा मनोज वर्मा और जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियो ने औद्योगिक इकाइयों के प्रबंधकों की बैठक लेकर उनके उपयोग हो रहें सिलेंडरों की जानकारी मांगी और उन सभी सिलेंडरों को मेडिकल उपयोग के लिए दिए जाने के निर्देश दिए। उक्त कार्रवाई के बाद 4 उद्योग प्रबंधक द्वारा जानकारी नहीं उपलब्ध कराई गई थी। ओम साई, भार्गव गैस एजेंसी, चौधरी गैस एजेंसी आदि पर शाम 4:00 बजे एसडीएम के नेतृत्व में अधिकारियों के दल ने छापा मारकर उनसे भी सिलेंडर लिए हैं।
इस करवाई के बाद जिला-प्रशासन ने आज 700 खाली सिलेंडर मेडिकल उपयोग के लिए उपलब्ध कराए है । यह सभी सिलेंडर संयुक्त कलेक्टर राजेश गुप्ता के द्वारा अलग-अलग अस्पतालों को दिए गए है। जिनमें ऑक्सीजन गैस भरने के बाद कोविड मरीजों के लिए उपयोग किया जायेंगे।
सडीएम वर्मा ने बताया कि कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर सभी उद्योगपतियों से बात की गई थी और खाली सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। आज मेडिकल आपात काल को लेकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया और उद्योगों में उपयोग होने वाले सिलेंडर को लेकर मेडिकल अस्पतालों को दिया जा रहा है। सभी अस्पतालों में अब 700 अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर मरीजों के इलाज के लिए उपयोग किए जाएंगे।


