जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षकों को कई लाभ के आदेश हुए हैं। लेकिन नगर पंचायत धरमजयगढ़ उनको लाभ से वंचित रखा है। उक्त बातें रामचरण साहू अध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ धरमजयगढ़ ने बताते हुए आगे कहा कि सीपीएफ की राशि कुछ शिक्षकों का काटा तो गया है पर आज तक उनके प्रान खाते में जमा नहीं किया गया है। जबकि सरकार का आदेश है कि किसी का सीपीएफ का राशि डालने में देरी हो तो डीडीओ जिम्मेदार है। यहां तो आज तक जमा नहीं हुआ है। जिससे शासन के अंश दान का लाभ नहीं मिला न अपने कटे पैसे मिला। वहीं विगत 5 साल से किसी को भी उच्च परीक्षा की अनुमति नहीं दी गई है। जो उच्च परीक्षा पास किये है उसको सेवा पुस्तिका में जोड़ नहीं सकते। जिसका दोषी नगर पंचायत है। साहू ने कहा कि आज तक कुछ का मेडिकल राशि का भुगतान नहीं हुआ है पता नहीं कब होगा जबकि राशि उस मद में है। आज तक कई का सेवा पुस्तिका अपडेट नहीं है। जिससे सवलियन में भी देरी होगा। एक शिक्षक का 2 माह का वेतन नहीं मिला है। जिससे कार्यालय को कई बार अवगत कराने के बाद भी हल नहीं निकला है। एरियर्स की अलॉट होने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। जबकी 7 साल में समयमान एवम 8 साल में 6 वां वेतन मान मिलता है। सही समय पर किसी को इसका लाभ नहीं दिया जाता चार या पांच माह बाद इसका लाभ मिलता है। जिससे चार पांच माह कम वेतन नगर पंचायत के गलती से मिलता है जिसे आज तक भुगतान नहीं किया गया है। वहीं जनपद पंचायत में 1300 शिक्षक हैं। लेकिन वहां किसी प्रकार की समस्या नहीं है। जनपद पंचायत धरमजयगढ़ में समय पर सही काम होता है। जिसके लिए सीईओ एवं बीईओ का संघ धन्यवाद ज्ञापित करता है। वहीं नगर पंचायत में बहुत कम शिक्षक हैं। लेकिन समय पर काम कभी नहीं होता है जिससे शिक्षक परेशान रहते हैं।

