Home समाचार क्यों और किस कारण वश चाहते ई-स्पोर्ट्स पबजी को बैन करना सुने...

क्यों और किस कारण वश चाहते ई-स्पोर्ट्स पबजी को बैन करना सुने नगर अध्यक्ष तरूणा श्याम साहू की जुबानी

130
0


धरमजयगढ़ – जोहार छत्तीसगढ़।

तरूणा श्याम साहू अध्यक्ष नगर पंचायत धरमजयगढ़ ने पब जी ई-स्पोर्ट को छत्तीसगढ़ में बैन करने की एक आवाज उठाई हैं, अध्यक्ष जी का कहना है कि पब जी गेम सबसे ज्यादा आज के जेनरेशन के बच्चों को नुकसान पहुंचा रही हैं, सबसे ज्यादा प्रभावित छात्र छात्राएं हो रहे हैं बच्चे अपना अध्ययन में ध्यान नहीं लगा पा रहे, रात दिन इस गेम को खेलते नजर आते हैं जिससे इसका दुष्प्रभाव तो उनके आँखों में होता ही हैं साथ-साथ इस गेम के कारण बच्चे रात भर सो नहीं पाते, आज इस गेम की वज़ह से उन बच्चों की जिंदगी बिलकुल उल्टी हो गई हैं जो पब जी पर अपना सारा रात बर्बाद कर देते हैं सोते नहीं सोते तब हैं जब दिन के वक्त सारा देश जाग रहा होता हैं उस वक्त ये बच्चे सोते नजर आते हैं, जिस कारण वश घर में झगड़े होते हैं और बच्चे मानसिक तनाव में आ जाते हैं ऐसी स्थिति में नाबालिक बच्चे सूइसाइड करने की सोचते हैं जो आज के बच्चे जो कल का भविष्य हैं के लिए यह गेम नुकसानदायक होता नजर आ रहा हैं, इस गेम में कई ऐसे स्टेज आते हैं जहा अलग-अलग टास्क रहते हैं एक स्टेज ऐसा भी है जहा बच्चे को सूइसाइड करने को कहा जाता हैं, आज इस गेम के वजह से कई अभिभावक अपने बच्चों से परेशान नजर आते दिख रहे हैं कारण एक हैं पब जी गेम जिसमें अकाउंट से पैसे भी कटते हैं और अभिभावक के बैंक बैलेंस खाली होते जाते हैं, नगर पंचायत अध्यक्ष तरूणा श्याम साहू का समर्थन युवा कांग्रेस से रोहित तिर्की और एन.एस.यू.आई से अमित आनंद और छात्र संग बच्चों का भविष्य को देखते हुए समर्थन करते हैं इनका कहना है कि हम अपनी बात मुख्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के माध्यम से प्रधान मंत्री भारत सरकार तक अपनी बात को पहुचाना चाहते हैं और इस ई-स्पोर्टस को छत्तीसगढ़ में पूर्ण रूप से बैन करने की मांग छात्र हित और देश हित को ध्यान में रखते हुए रखना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here