Home छत्तीसगढ़ करंट की चपेट में आने से हाथी की हुई मौत, वन विभाग...

करंट की चपेट में आने से हाथी की हुई मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

3026
0

जोहार छत्तीसगढ-धरमजयगढ़।
हाथी मानव द्वन्द थमने का नाम नहीं ले रहा है आज फिर एक हाथी की मौत हो गई है धरमजयगढ़ वन में जिसमे क्रोंधा बीट में एक हाथी की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार धर्मजयगढ़ वन मण्डल में विगत 1 माह से 12 हांथीयों का गौतमी दल जंगल में विचरण कर रहा है जिसमे कल रात एक हांथी की विद्युत करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार घटना कल रात में होने की की आशंका जताई जा रही है हाथी की उम्र लगभग 12 वर्ष बताई जा रही है हाथी के मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल वन अमला मौके पर पहुंच कर आगे की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here