Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर की सख्ती कार्यवाही से चार कर्मचारी बर्खास्त, दो शिक्षक,बाबू एवं भृत्य...

कलेक्टर की सख्ती कार्यवाही से चार कर्मचारी बर्खास्त, दो शिक्षक,बाबू एवं भृत्य हुए बर्खास्त

360
0

जोहार छत्तीसगढ़-जशपुर।
कलेक्टर ने शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासनहीनता पर लगाम कसने के दृश्टिकोण से बड़ी कार्यवाही करते हुए बगीचा विकासखंड के चार कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने इन कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की। शासकीय प्राथमिक शाला गरांज के सहायक शिक्षक एलबी भागन राम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरडेग के सहायक ग्रेड-3 आलोक कुमार भगत, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढोढरअम्बा के भृत्य प्रमोद मिंज, और शासकीय प्राथमिक शाला बीजाघाट के सहायक शिक्षक एलबी राजू राम को उनकी सेवाओं से हटाया गया है। बीईओ के जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि ये सभी कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर लंबे समय से अनुपस्थित थे। विभागीय जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि इनके गैर- हाजिर रहने से विद्यार्थियों की पढ़ाई और स्कूल की कार्यक्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। कलेक्टर रोहित व्यास ने स्पष्ट किया कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि सभी स्कूलों में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और इस तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here